फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ‘अजित इतने बड़े नहीं कि शरद पवार को ऑफर दें’, केंद्र में जगह देने की पेशकश को लेकर राउत का निशाना

Wed, 16 Aug 2023 11:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

संजय राउत ने कहा कि अजित पवार को शरद पवार साहब ने बनाया है। न कि भतीजे ने अपने चाचा को बनाया। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से भी ज्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताए हैं। उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है। 
 
विज्ञापन
संजय राउत का अजित पवार पर हमला। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है। कहा जा रहा है कि अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश की है। इन्हीं खबरों पर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अजित इतने बड़े नेता नहीं है कि शरद पवार को ऑफर दे सकें।

भतीजे ने चाचा को नहीं बनाया 

विज्ञापन

संजय राउत ने कहा कि अजित पवार को शरद पवार साहब ने बनाया है। न कि भतीजे ने अपने चाचा को बनाया। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से भी ज्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताए हैं। साथ ही चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है। 

राउत ने आगे कहा कि अजित पवार का इतना बड़ा कद नहीं है कि वह शरद पवार को कोई ऑफर दे सकें। 

नाम बदलने पर तंज
वहीं दूसरी ओर राउत ने सोमवार यानी 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसायटी करने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप इमारत का नाम बदल सकते हैं, लेकिन आप इतिहास में वर्णित पंडित नेहरू का नाम नहीं बदल सकते। 

विज्ञापन




राउत ने कहा कि उनके पास और क्या बचा है? आप इमारत का नाम बदल सकते हैं, लेकिन इतिहास में वर्णित पंडित नेहरू का नाम नहीं बदल सकते। आप महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सावरकर द्वारा बनाए गए इतिहास को नहीं बदल सकते। आप उनके जैसा इतिहास नहीं बना सकते इसलिए आप नाम बदल रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें