फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 की वो उड़ान: जब बाल-बाल बचे अजित पवार, आसमान में डर के बीच जपने लगे थे भगवान का नाम; फडणवीस भी थे मौजूद

Wed, 28 Jan 2026 06:31 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अजित पवार के निधन के बाद 2024 का एक किस्सा फिर सामने आया है, जब खराब मौसम में हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान उन्हें डर लगा था और उन्होंने भगवान का नाम जपना शुरू किया था। यह अनुभव उन्होंने खुद मंच से सुनाया था। इस दौरान उनके साथ फडणवीस भी मौजूद थे। आइए इस किस्से पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद उनकी कही एक पुरानी बात सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है। यह किस्सा 2024 का है, जब खराब मौसम में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते समय उन्हें घबराहट हुई थी। तब उन्होंने भगवान का नाम जपना शुरू कर दिया था। यह अनुभव उन्होंने खुद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हल्के-फुल्के अंदाज में सुनाया था, जो आज भावुक कर देने वाला बन गया है।

विज्ञापन


किस साल की है ये घटना?
यह घटना 17 जुलाई 2024 की है, जब अजित पवार नागपुर से गडचिरोली हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। उनके साथ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत भी थे। घने बादलों के बीच दृश्यता शून्य हो गई थी। इस अनुभव को पवार ने मंच से साझा किया था।

ये भी पढ़ें- पहले विमान में लगी आग, फिर एक के बाद एक धमाके; चश्मदीदों ने बताई खौफनाक मंजर की कहानी
विज्ञापन


खराब मौसम में क्या हुआ?
पवार ने बताया था कि हेलीकॉप्टर बादलों में घुसते ही बाहर कुछ भी दिखना बंद हो गया। न जमीन, न पेड़ कुछ नहीं। उन्होंने फडणवीस से कहा कि हम अंधेरे में उड़ रहे हैं, लेकिन फडणवीस बिल्कुल शांत थे। उन्होंने पवार को भरोसा दिलाया कि ऐसे हालात वे पहले भी झेल चुके हैं और कुछ नहीं होगा। इस बीच पवार के मन में डर था और उन्होंने आषाढ़ी एकादशी के दिन पांडुरंगा का नाम जपना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- अजित पवार विमान हादसा: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, फूट-फूट कर रोईं सुप्रिया सुले और पत्नी सुनेत्रा; Video
विज्ञापन


उड़ान के दौरान माहौल
पवार ने बताया था कि उनके दाईं ओर बैठे उदय सामंत भी घबराए हुए थे। कुछ देर बाद जैसे ही जमीन दिखी, सबने राहत की सांस ली। पवार ने मजाक में कहा था कि सब सुरक्षित पहुंच पाए, यह बुजुर्गों के पुण्य का असर था। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे अनुभव इंसान को हिला देते हैं और सावधानी जरूरी है।

बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। ऐसे में 2024 की यह घटना उनके मानवीय पक्ष और विश्वास को सामने लाती है। जिस नेता को लोग दादा कहकर जानते थे, वह भी कठिन क्षणों में ईश्वर का सहारा लेते थे। यह किस्सा अब उनकी यादों के साथ और गहराई से जुड़ गया है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें