फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी ने शरद पवार को बताया महाराष्ट्र का 'कोरोना', उप मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

Sun, 28 Jun 2020 08:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार-अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा। पडलकर ने हाल ही में कथित तौर पर टिप्पणी की थी, (शरद) पवार एक कोरोना हैं, जिसने महाराष्ट्र को संक्रमित किया।

विज्ञापन


अजित पवार ने यहां कहा, हर व्यक्ति को अपने मूल्यों को दिमाग में रखते हुए बोलना चाहिए। लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। यह हमारी परंपरा है। हमें यही सीख दिवंगत यशवतंराव चव्हाण (महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री) ने दी थी और हमें इसका पालन करना चाहिए।

शरद पवार के भतीजे अजित पवार सतारा जिले में कोविड-19 के हालात का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए चुनाव में बारामती विधानसभा सीट पर पडलकर की जमानत तक जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय भी संभालने वाले पवार ने कहा कि उन्होंने आने वाले तीन-चार दिन में सतारा जिला अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें