फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद: जोमैटो के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में कंपनी की टी-शर्ट जलाई

Sun, 28 Jun 2020 08:09 AM IST
आसिम खान पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाने वाली ऐप आधारित कंपनी जोमैटो के कुछ कर्मचारियों ने गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर, चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए शनिवार को कोलकाता में कंपनी की टी-शर्ट फाड़ी और जलाई।

विज्ञापन


 बेहाला में प्रदर्शन के दौरान उसमें शामिल कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जोमैटो की नौकरी छोड़ दी है क्योंकि इसमें चीन का निवेश है। साथ ही, उन्होंने लोगों से जोमैटो के जरिए भोजन का ऑर्डर नहीं करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि चीन की कंपनी अलीबाबा से जुड़े एंट फाइनेंशियल ने 2018 में जोमैटो में 21 करोड़ डॉलर का निवेश कर उसकी 14.7 प्रतिशत साझेदारी (शेयर) खरीद ली थी। जोमैटो ने हाल ही में एंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर की राशि फिर से जुटाई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, चीनी कंपनियां यहां से मुनाफा कमा रही हैं और हमारे सैनिकों पर हमले कर रही हैं। वे हमारी भूमि हथियाना चाहती हैं। ऐसा नहीं होने दे सकते। गौरतलब है कि मई में जोमैटो ने अपने 13 प्रतिशत कर्मचारियों, 520 लोगों को कोविड-19 महामारी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया था।

जोमैटो से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। और ना ही इस बारे में कोई जानकारी मिली है कि प्रदर्शन करने वाले लोग कहीं नौकरी से निकाले गए कर्मचारी तो नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें