फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCAS: भारत का गलत नक्शा दिखाने वाले हवाईअड्डा पास लिए गए वापस, बीसीएएस ने एएआई से जवाब भी मांगा

Fri, 06 Jan 2023 09:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित सभी हवाईअड्डों और अडाणी समूह द्वारा संचालित छह हवाईअड्डों पर जारी किए गए पास में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था। इन पास पर जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर क्षेत्र, राजस्थान और गुजरात के नक्शे को गलत तरीके से दर्शाया गया था। 
 
विज्ञापन
एएआई - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने भारत का गलत नक्शा दिखाने वाले हवाईअड्डा पास को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बीसीएएस ने इस मामले में देश भर में हवाईअड्डों पर कर्मचारियों और आगंतुकों के लिये जारी सभी पास को वापस ले लिया है। अधिकारियों ने इस मामले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह पता चला था कि हवाईअड्डों पर कर्मचारियों और आगंतुकों के लिये जारी सभी पास पर भारत का गलत नक्शा छपा था। जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित सभी हवाईअड्डों और अडाणी समूह द्वारा संचालित छह हवाईअड्डों- अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और मेंगलुरु में जारी किए गए पास में ऐसा हुआ था। इन पास पर जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर क्षेत्र, राजस्थान और गुजरात के नक्शे को गलत तरीके से दर्शाया गया था। 

मामले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बीसीएएस को जवाब दिया है। इस पर बीसीएएस को एएआई के अध्यक्ष ने पत्र में बताया है कि इस्तेमाल किया जा रहा ‘एम्बेडेड होलोग्राम रोल’ बीसीएएस द्वारा अनुमोदित नमूना होलोग्राम के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन


बीसीएएस द्वारा जारी एक पत्र में यह भी कहा गया है कि मुद्दे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश दिया जाता है कि होलोग्राम के साथ जारी किए गए सभी एयरोड्रोम एंट्री परमिट (एईपी) वापस ले लिए जाएं और इन होलोग्राम रोल के साथ आगे की छपाई तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए। 

बीसीएएस ने यह भी बताया है कि एएआई मामले की जांच करेगा। जांच नें पता लगाया जाएगा कि चूक किस स्तर पर हुई है।  इस बात की भी जांच की जाएगी कि इन होलोग्राम रोल को खरीदने के लिए कौन जिम्मेदार है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि एएआई को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बीसीएएस को इस मुद्दे पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें