फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइलेट की लापरवाही, हवा में भिड़ंत से महज 15 सेकेंड दूर थी दो फ्लाइट्स

Thu, 20 Apr 2017 08:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
airasia
विज्ञापन
एयर एशिया एयरलाइंस की फ्लाइट के पाइलेट की लापरावाही की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टला है। करीब 100 लोगों की जान इस हादसे के न होने से बच गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एयर एशिया  और इंडिगो की फ्लाइट्स महज एक-दूसरे से 9 किलोमीटर दूर थी। बताया जा रहा है कि ये रास्ता महज 15 सेकेंड में पूरा होने वाला था।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को एयर एशिया की फ्लाइट आई5 768 और बगडोगरा से दिल्ली आ रही थी। इसी बीच इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से बगडोगरा जा रही थी। जब एयर एशिया की फ्लाइट वाराणसी के एयरस्पेश में दाखिल हुई तो उसके पाइलेट को निर्देश दिए गए कि वो फ्लाइट को 34 हजार फीट के दायरे में चलाएं। पाइलेट ने मैसेज पा लिया लेकिन इसका पालन नहीं किया। 

वह फ्लाइट को 33 हजार फीट पर ले आया। हालात ये हो गए कि दोनों प्लेन महज 9 किलोमीटर की दूरी पर थे, जब ये टक्कर होने से बची। इसी बीच प्लेन के अंदर टक्कर से बचाने वाले सिस्टम ने पाइलेट को दूसरी फ्लाइट के बारे में आगाह कर दिया। इस सिस्टम की वजह से एक बड़ा हादसा तो टल गया है, लेकिन लापरावाही पर गंभीर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एयर एशिया के प्रवक्ता का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी चूक हुई हैं। एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेसटिगेशन बोर्ड के सीनियर अधिकारी जितेंद्र लॉरा मामले की जांच कर रहे हैं। एटीसी ने एयर एशिया को बड़ी चूक पर चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें