फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर विस्तारा की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Mar 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आते हैं लेकिन इस बार केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना एयर विस्तारा की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट में उस वक्त हुई जब फ्लाइट दिल्ली में लैंड कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में एयर विस्तारा ने कहा कि 24 मार्च को लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ यात्री द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है। हम यात्री द्वारा ऐसे अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।  

आपको बता दें कि पिछले साल मुंबई के व्यापारी विकास सचदेवा को फ्लाइट में अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जायरा दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में यात्रा कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने जायरा से इस घटना पर माफी मांगी थी और मामले की जांच के लिए कहा था। अभिनेत्री ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।  
 




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें