फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर सुविधा 2.0 का फर्जीवाड़ा: सरकार ने जारी किया अलर्ट- कोई फीस नहीं, पैसा मांगे तो तुरंत करें शिकायत

Sat, 25 Jul 2026 06:12 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।

सार

केंद्र सरकार ने 'एयर सुविधा 2.0' की फर्जी वेबसाइट्स से यात्रियों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। यह सरकारी सेवा पूरी तरह मुफ्त है और इबोला के खतरे को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षित हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई है। किसी भी फर्जी लिंक पर पैसे न दें और सिर्फ आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।
 
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप जल्द ही विदेश से भारत यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। सरकार ने यात्रियों को 'एयर सुविधा 2.0' की फर्जी वेबसाइटों से बचने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


कुछ फर्जी पोर्टल और वेबसाइट्स आधिकारिक एयर सुविधा 2.0 की नकल कर रहे हैं। ये धोखेबाज यात्रियों को भ्रमित कर रहे हैं। वे फॉर्म भरने के नाम पर यात्रियों को सीधे पेमेंट गेटवे पर भेज रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया है कि एयर सुविधा 2.0 की सेवा बिल्कुल मुफ्त है। सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म जमा करने के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

क्या आप भी कर रहे हैं यह गलती?
मंत्रालय ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी निजी या यात्रा से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से पहले वेबसाइट के लिंक की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर बिल्कुल भी भुगतान न करें। यात्रियों से केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करने की अपील की गई है। सटीक और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल सरकारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन


आखिर क्यों पड़ी 'एयर सुविधा 2.0' की जरूरत?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने मिलकर 'एयर सुविधा 2.0' की शुरुआत की है। यह एक अपग्रेटेड और पूरी तरह से संपर्क रहित (कॉन्टैक्टलेस) पैसेंजर हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन पोर्टल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 17 मई को कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। इसी के बाद भारत के अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदुओं पर स्वास्थ्य निगरानी को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: Timeline: आंदोलन-अनशन से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक; नीट पेपर लीक मामले में अब तक की कहानी

इस नए सिस्टम से आपको क्या होगा फायदा?
इस अपग्रेटेड सिस्टम से यात्रियों का डेटा रियल-टाइम में कई एजेंसियों के साथ शेयर होता है। इसमें एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर, आव्रजन ब्यूरो, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) और राज्य निगरानी अधिकारी शामिल हैं।

इस एकीकृत व्यवस्था से संदिग्ध यात्रियों की तुरंत पहचान हो सकेगी। उन्हें सही समय पर चिकित्सा निगरानी और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि यात्रियों को भारत पहुंचने पर कोई कागजी फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और आसान रहेगी।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े से बचाने वाले पांच मुख्य बिंदु
  • सेवा पूरी तरह मुफ्त: एयर सुविधा 2.0 फॉर्म भरने के लिए सरकार कोई शुल्क नहीं लेती है।
  • केवल एक आधिकारिक लिंक: सही पोर्टल सिर्फ https://airsuvidha.civilaviation.gov.in/ है।
  • पैसे मांगने वाले से बचें: अगर कोई वेबसाइट फॉर्म भरने के पैसे मांगे, तो वह पूरी तरह फर्जी है।
  • संपर्क रहित व्यवस्था: भारत आगमन पर अब कोई भी फिजिकल फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
  • कड़े स्वास्थ्य नियम: यह पोर्टल इबोला बीमारी के खतरे को देखते हुए जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें