फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर मार्शल एसबी देव उप वायु सेना प्रमुख नियुक्त

Thu, 29 Dec 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर मार्शल एसबी देव भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे। एयर मार्शल सी हरि कुमार को वेस्टर्न एयर कमांड का प्रमुख नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल एसबी देव एयर मार्शल बीएस धनोवा की जगह लेंगे, जिन्हें वायु सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


देव वेस्टर्न कमांड के प्रमुख थे। अब एयर मार्शल सी हरि कुमार उनकी जगह वेस्टर्न कमांड की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एसबी देव 1979 से वायु सेना में हैं और अब तक के करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह फाइटर कॉम्बैट लीडर और टीएसीडीई में ए-2 स्तर के प्रशिक्षिक और निदेशक रह चुके हैं। देव की पढ़ाई डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से हुई है। वह जोधपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन के चीफ ऑपरेशन अधिकारी भी रहे हैं।

वेस्टर्न कमांड का जिम्मा संभालने से पहले वह वायु सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशन और वायु सेना की पूर्वी कमांड में एयर ऑफिसर कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एयर मार्शल बीएस धनोवा वर्तमान वायु सेना प्रमुख अरुप राहा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें