फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: स्वीडन में फंसे यात्रियों को भारत लाने के लिए फेरी फ्लाइट भेजेगी एयर इंडिया, कल हुई थी आपात लैंडिंग

Thu, 23 Feb 2023 02:29 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली जा रहे बोइंग 777-300 ईआर विमान के एक इंजन में तेल रिसाव होने के कारण बुधवार सुबह उसे स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया था और अरलांडा हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई थी।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में फंसे यात्रियों को वापस भारत लाने के लिए एयर इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, एयर इंडिया ने इन यात्रियों को वापस लाने के लिए फेरी फ्लाइट भेजने का एलान किया है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फेरी फ्लाइट बोइंग 777 विमान के साथ संचालित की जाएगी जो दोपहर करीब 2 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी और रात 11 बजे (IST) स्टॉकहोम पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बुधवार को हुई थी आपातकालीन लैंडिंग
अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली जा रहे बोइंग 777-300 ईआर विमान के एक इंजन में तेल रिसाव होने के कारण बुधवार सुबह उसे स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया था और अरलांडा हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई थी। नेवार्क-दिल्ली की उड़ान में 292 यात्री सवार थे, जिनमें 8 शिशु, 15 केबिन क्रू सदस्य और 4 पायलट शामिल थे। फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई थी।

एयर इंडिया ने जारी किया था बयान
बुधवार देर शाम एक बयान में, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन स्वीडिश अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी, ताकि कुछ यात्रियों के लिए आव्रजन मंजूरी की मंजूरी मिल सके, जो अभी भी हवाई अड्डे पर थे।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि विमान के एक इंजन में तेल का रिसाव हुआ था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद इंजन को बंद कर दिया गया और बाद में विमान को स्टॉकहोम में आपात स्थिति में उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें