फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: कोहरे से नहीं रुकेगी उड़ान! एअर इंडिया विशेष क्रू और विमान करेगा तैनात, जानिए कैसी है तैयारी?

Tue, 09 Dec 2025 11:47 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Air India: सर्दी के बीच कोहरे के मौसम में फ्लाइट की दिक्कतों को कम करने के लिए एयर इंडिया ने खास तैयारी कर ली है। एयरलाइन स्पेशल क्रू और एयरक्राफ्ट तैनात करेगी।
विज्ञापन
Air India - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के मौसम के आते ही हर साल उत्तर भारत में धुंध और घना कोहरा हवाई सेवाओं को प्रभावित करता है। दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में कोहरे के चलते उड़ानों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में इस सीजन में आने वाले कोहरे के मद्देनजर उड़ानों में होने वाली संभावित बाधाओं को कम करने के लिए टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने कई अहम कदम उठाए हैं। इनमें कम दृश्यता में उड़ान भरने के लिए प्रशिक्षित क्रू की ड्यूटी लगाना और कैटेगरी-III बी तकनीक से लैस विमानों का संचालन शामिल है।
विज्ञापन


एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 10 दिसंबर से अगले साल 10 फरवरी तक की अवधि को आधिकारिक ‘फॉग विंडो’ घोषित किया है। इस दौरान उत्तरी भारत खासकर एअर इंडिया का प्रमुख हब दिल्ली घने कोहरे की वजह से प्रभावित रहता है, जिसका असर पूरे नेटवर्क में फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ता है। 

ऐसे में एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने कई कदम उठाए हैं। एयरलाइन ने CAT-IIIB प्रशिक्षित पायलटों और ऐसे विमान पर्याप्त संख्या में तैयार रखे हैं, जो कम दृश्यता में लैंडिंग करने के योग्य हैं। साथ ही कंपनी नेटवर्क स्तर पर एयरपोर्ट तैयारियों, तकनीकी सहायता और यात्रियों को समय पर सूचना देने की व्यवस्था कर रही है ताकि असुविधा कम हो।
विज्ञापन


कोहरे से पहले एअर इंडिया तैयार!
कंपनी ने कहा कि पिछले वर्ष धुंध के दौरान संचालन में सुधार को देखते हुए आंतरिक प्रक्रियाओं को और मजबूत किया गया है। इसके तहत, लो विजिबिलिटी ऑपरेशन (LVO) ट्रेनिंग प्राप्त कॉकपिट क्रू और स्टैंडबाय टीम तैनात रहेगी। इन उपायों में नेटवर्क-व्यापी हवाई अड्डे की तैयारी, तकनीक-सक्षम यात्री सहायता और इस अवधि के दौरान यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए सक्रिय संचार भी शामिल है।

एअर इंडिया ने यह भी कहा कि वह सभी हितधारकों के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि पिछले वर्ष कोहरे के दौरान परिचालन में उल्लेखनीय सुधार के बाद, तथा पिछले वर्षों के अनुभवों से संकेत लेते हुए एअर इंडिया ने अपने आंतरिक एसओपी को और मजबूत किया है तथा कोहरे से संबंधित संभावित देरी और व्यवधानों से निपटने के लिए सक्रिय उपाय अपनाए हैं।

CAT-IIIB सर्टिफाइड एयरक्राफ्ट की तैनाती
एअर इंडिया ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि महत्वपूर्ण मौसम के दौरान उड़ानों के संचालन के लिए III बी या विशिष्ट इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) के माध्यम से कम दृश्यता संचालन (LVO) में प्रशिक्षित पर्याप्त कॉकपिट क्रू मौजूद हो, जो जरूरी कोहरे के दौरान फ्लाइट्स ऑपरेट कर सकें। इसमें किसी भी इमरजेंसी के लिए स्टैंड-बाय पर ट्रेंड क्रू भी शामिल है। इसके साथ ही, एयरलाइन ने कहा कि कोहरे के असर वाली खास जगहों पर कोहरे के दौरान ऑपरेशन के लिए CAT-IIIB सर्टिफाइड एयरक्राफ्ट भी तैनात किए जाएंगे।

बता दें कि कैटेगरी-III एक एडवांस्ड नेविगेशन सिस्टम है, जो किसी एयरक्राफ्ट को कोहरे वाली कंडीशन में लैंड करने में मदद करता है। कैटेगरी-III-A एक सटीक इंस्ट्रूमेंट अप्रोच और लैंडिंग है, जो प्लेन को 200 मीटर की रनवे विजुअल रेंज (RVR) के साथ लैंड करने में मदद करता है, जबकि कैटेगरी-III-B 50 मीटर से कम के RVR के साथ लैंडिंग में मदद करता है।

उड़ान में देरी पर रहेगी पैनी नजर
इसमें यह भी कहा गया है कि एयरपोर्ट की टीमें देरी पर नजर रखेंगी, रेगुलर अनाउंसमेंट करेंगी, और प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स में पहले से बुक करेंगी, साथ ही आगे की कनेक्टिविटी वाली लंबी दूरी की और मेट्रो-टू-मेट्रो फ्लाइट्स में यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए फ्लाइट शेड्यूल को पंक्तिबद्ध किया गया है। कंपनी के मुताबिक, एयरपोर्ट टीमें उड़ान में देरी पर लगातार निगरानी रखेंगी, यात्रियों को समय-समय पर जानकारी देंगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरी उड़ानों में समायोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Indigo Crisis: सरकार का इंडिगो पर कड़ा एक्शन; एयरलाइन की उड़ानों में 10% की कटौती, सीईओ बोले- हमें माफ कर दो
विज्ञापन


हवाई अड्डों पर तैनात टीमें 24 घंटे काम करेंगी
एअर इंडिया का इंटीग्रेटेड ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और प्रमुख हवाई अड्डों पर तैनात टीमें 24 घंटे काम करेंगी। इसमें मौसम की वास्तविक स्थिति पर नजर, खराब मौसम के पूर्वानुमान, और समय रहते उड़ान शेड्यूल में बदलाव जैसी प्रक्रियाएं शामिल होंगी। इसके अलावा यात्रियों को SMS, व्हाट्सऐप और ईमेल के माध्यम से यात्रा से पहले ही अपडेट भेजे जाएंगे और वास्तविक समय की जानकारी एयर इंडिया की वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जाती रहेगी।
 

 

अन्य वीडियो संबंधित खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें