फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Fuel Switch Glitch: फ्यूल स्विच में गड़बड़ी पर एअर इंडिया सतर्क, बोइंग 787 विमानों की जांच शुरू

Tue, 03 Feb 2026 11:55 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Flight: सोमवार को एअर इंडिया के लंदन से बंगलूरू आ रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में खराबी के चलते उड़ान रोक दी गई। ऐसे में अब एयरलाइंस ने सतर्कता बरतते हुए अपने बोइंग 787 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया के पायलट ने सोमवार (02 फरवरी) को लंदन से बंगलूरू फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में ईंधन नियंत्रण स्विच (फ्यूल कंट्रोल स्विच) में खराबी की सूचना दी। जिसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। अब इस घटना के बाद एअर इंडिया ने अपने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विमान लंदन से बंगलूरू के लिए उड़ान एआई-132 का संचालन कर रहा था और सोमवार सुबह बंगलूरू उतारा था। विमान में करीब 200 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार ईंधन नियंत्रण स्विच रन स्थिति में नहीं था और कट ऑफ स्थिति की ओर बढ़ गया था। दरअसल, रन और कट ऑफ का इस्तेमाल क्रमश: इंजन को चालू या बंद करने की स्थिति में किया जाता है।   

ड्रीमलाइनर विमानों की जांच अभी भी जारी
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि करीब आधे विमान बेड़े की जांच पूरी हो गई है और कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन एअर इंडिया के बाकी विमानों की जांच अभी भी जारी है। एयरलाइन कंपनी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने लंदन-बंगलूरू फ्लाइट में सामने आई खराबी के बाद इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए बोइंग को भेजा है।
विज्ञापन


जांच के लिए मामले को बोइंग को भेजा
मालूम हो कि एअर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हैं। सूत्रों के मुताबिक एअर इंडिया के फ्लाइट ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को बताया कि एयरलाइन ने विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की पूरे बेड़े में दोबारा जांच शुरू कर दी है। उप्पल ने कहा कि एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए इस मामले को बोइंग को भेज दिया है।



उन्होंने मंगलवार को एक ईमेल में कहा, 'इस बीच जब तक हम बोइंग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, हमारे इंजीनियरों ने  एहतियात के तौर पर  सामान्य संचालन को पुष्ट करने के लिए फ्यूल कंट्रोल स्विच लैच की पूरे फ्लीट (बेड़े) में दोबारा जांच शुरू कर दी है।' उप्पल ने यह भी कहा कि जिन विमानों की यह दोबारा जांच पूरी हो गई है, उनमें कोई विपरीत बात सामने नहीं आई है।

खराबी की तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश
इसके अलावा एअर इंडिया ने क्रू से ऑपरेशन के दौरान देखी गई किसी भी खराबी की तुरंत रिपोर्ट करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि विमान को स्वीकार करने से पहले सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली जाएं। बता दें कि पिछले साल अहमदाबाद में बोइंग 787-8 विमान के घातक दुर्घटना के बाद एअर इंडिया ने फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फ्यूल स्विच में फिर गड़बड़ी: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर का स्विच बंद हुआ, प्लेन की उड़ानों पर लगी रोक

अहमदाबाद प्लेन हादसे में हुई थी ऐसी ही गड़बड़ी
पिछले साल जून में एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद फ्यूल कंट्रोल स्विच के काम करने पर ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी, क्योंकि शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी। फिलहाल एयर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 हैं (26 पुराने बोइंग 787-8 और 7 बोइंग 787-9), जिनमें 6 विस्तारा के हैं और एक कस्टम-मेड प्लेन है, जिसे जनवरी में उसके बेड़े में शामिल किया गया था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें