एयर इंडिया कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्हें सही किस्म के सुरक्षा उपकरण या कपड़े भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके चलते एयर इंडिया के कार्यकारी पायलट एसोसिएशन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।
पत्र के माध्यम से कहा गया है कि हमारे पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को घटिया पीपीई दिया जाता है, जो उड़ानों के दौरान उपयोगी साबित नहीं होते। इसके अलावा ये भी कहा कि पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर भी नहीं दिए गए हैं और जो दिए गए हैं, उसमें कीटाणु मारने की क्षमता कम है।
दूसरी तरफ इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) ने एयर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी को एक पत्र लिखा है। पत्र के जरिए कहा है कि, हालिया उड़ानों के दौरान उड़ान चालक दल को जो सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए थे वह सही नहीं थे।