फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एअर इंडिया के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, लंदन जाने वाली उड़ान की गई रद्द

Thu, 31 Jul 2025 05:47 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी समस्या के चलते उड़ाने भरने के बाद वापस लौट आया। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI2017 को तकनीकी समस्याओं के चलते वापस लौटना पड़ा। 
 
विज्ञापन
एअर इंडिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी खामियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार को एअर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान ने तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले टेकऑफ को रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI2017 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और एहतियाती जाँच के लिए विमान को वापस ले जाया गया है। 

प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। हमारा ग्राउंड स्टाफ इस अप्रत्याशित देरी के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों की हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: EC: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची तैयार, चुनाव आयोग ने की घोषणा

एक सूत्र के अनुसार इस उड़ान में बोइंग 787-9 विमान का इस्तेमाल किया गया था। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी। हाल के हफ्तों में एअर इंडिया के विमानों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं और एयरलाइन नियामकीय जांच के दायरे में भी आई है। बता दें कि 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत  एक इमारत से टकरा गया था। जिसमें 260 लोग मारे गए थे।

इस साल विमान हादसों में 274 लोगों की मौत
वहीं केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि इस साल अब तक देश में आठ हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 274 लोगों की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

बीते 12 जून को एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे। इस हादसे के अलावा तीन प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए और चार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं भी हुईं। मंत्री ने कहा कि इन दुर्घटनाओं के कारणों की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वर्ष 2025 (आज तक) में कुल आठ दुर्घटनाएं हुई हैं।मोहोल के अनुसार, 22 अप्रैल को गुजरात में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ मई को उत्तराखंड में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में 15 जून को एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इन आठ दुर्घटनाओं में 84 लोग घायल हुए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें