फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से हटाए गए एयर इंडिया परिचालन प्रमुख 

Thu, 09 Feb 2017 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
विमानन नियामक डीजीसीए के आदेशों पर अमल करते हुए एयर इंडिया ने उड़ान पूर्व चिकित्सा परीक्षण का उल्लंघन करने पर अपने परिचालन विभाग के प्रमुख को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।
विज्ञापन


डीजीसीए के उड़ान सुरक्षा विभाग ने बुधवार को ही एयर इंडिया कार्यकारी निदेशक (संचालन) कैप्टन एके कथपलिया को उड़ान ड्यूटी से हटाने का आदेश दिया था। एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि डीजीसीए के आदेशों का अनुपालन करते हुए कैप्टन कथपलिया को अब किसी और उड़ान को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इस मामले की रिपोर्टिंग के अलावा एयरलाइन ने आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एक जांच समिति को गठित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट यूनियन की शिकायत पर हुई जांच

- फोटो : air india
एयरलाइन के पायलट यूनियन आईसीपीए ने इस तथ्य की ओर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद इस मामले की जांच आवश्यक हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (आईसीपीए) से शिकायत मिली कि दिल्ली हवाईअड्डे पर पिछले 25 दिनों से एक वरिष्ठ कार्यकारी पायलट उड़ान पूर्व चिकित्सा परीक्षण से बच निकलता रहा है।

एयरक्राफ्ट रूल के नियम 24 के मुताबिक विमान उड़ान पर जाने से 12 घंटे पूर्व चालक दल के सदस्य किसी तरह से शराब का सेवन नहीं करेंगे और इसके लिए दल के महिला या पुरुष सदस्यों के लिए विमान में सवार होने और उतरने से पूर्व दोनों परिस्थितियों में मदिरा सेवन से संबंधित परीक्षण कराना अनिवार्य है।

इस तरह के परीक्षण से इंकार करने वाले चालक दल के सदस्य को उड़ान ड्यूटी से चार सप्ताह के लिए हटा लिया जाता है और एयरलाइन को ऐसे मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही करनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें