फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नए साल पर 213 विमान यात्रियों ने ली थी जल समाधि

Tue, 01 Jan 2019 01:15 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
नया साल आते ही शोर शराबा, हल्ला गुल्ला और जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल का यह पहला दिन एक दुखद घटना का साक्षी रहा है।
विज्ञापन


1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था। सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान बंबई( अब मुंबई) के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य थे।
विज्ञापन


घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था और यह किसी हमले या साजिश का शिकार नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें