फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया का पायलट शराब पीकर उड़ा रहा था फ्लाइट, मेडिकल में हुआ खुलासा

Thu, 11 Aug 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्री फ्लाइट ब्रीथ अनालाइजर टेस्ट इस बात की गारंटी नहीं है कि आप जिस फ्लाइट में सफर कर रहे हो, उसे कोई नशे में धुत्त पायलट नहीं उड़ा रहा हो। एअर इंडिया का एक पायलट फ्लाइट लेंड होने के बाद हुए टेस्ट में फेल पाया गया। पोस्ट फ्लाइट मेडिकल कम ही किए जाते हैं लेकिन बुधवार को शारजाह से कालिकट लेंड हुई फ्लाइट के पायलट का टेस्ट हुआ तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन


एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है, 'यही पायलट पहले भी काम के दौरान नशे में धुत्त पाया गया था। हम उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।' अगर पायलट का यह दूसरा वाकया था तो वाकई में वह लकी निकले। डीजीसीए ने दो साल  पहले ही शराब पीकर प्लेन उड़ाने और यात्रियों की सुरक्षा को दांव पर लगाने संबंधी नियमों को हल्का किया था। एक पायलट का लाइसेंस तब ही रद्द किया जा सकता है जब वह आसामान्य हालत में प्लेन उड़ाते हुए तीसरी बार पकड़ा जाए। 
विज्ञापन

15 लाख के सोने के साथ पकड़ा गया पायलट

एअर इंडिया
मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के ही वरिष्ठ पायलट को 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के साथ पकड़ा गया है।  पायलट को नियमित चेक के दौरान करीब 600 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पायलट ने सोने के बिस्कुट बैग में छिपा रखे थे। 

कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट के सोने के करीब सात बिस्कुट मिले हैं। कस्टम अधिकारी का कहना है कि पायलट ने कबूला है कि उसने सोने के इन 7 बिस्कुटों की तस्करी की। पायलट को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हालांकि एयर इंडिया ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें