आश्रिता ने पूरे वाकये का वीडियो बनाया और उसे ट्विटर पर साझा किया। उसने एक अन्य ट्वीट भी किया और लिखा, 'आज मुझे बेहद खुशी और गर्व है। मेरे लिए ये फ्लाइट बहुत महत्व रखती है। मेरी मां का सपना था कि एयर इंडिया के साथ उनकी आखिरी फ्लाइट में मैं पायलट रहूं। अब वो 38 साल की अपनी शानदार सर्विस के बाद रिटायर हो रही हैं। मैं उनकी विरासत संभालूंगी।' दोनों मां बेटी के इस प्यार को देखते हुए एयर इंडिया ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि विरासत जिंदा रहती है।