फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, विमान हादसे के बाद एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय संचालन पर असर

Tue, 17 Jun 2025 07:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।

सार

Air India: एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं। अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787-8  ड्रीमलाइनर के हादसे के बाद एअरलाइन के अंतरराष्ट्रीय संचालन पर असर पड़ा है। तकनीकी जांच के कारण मंगलवार को कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। यात्रियों को होटल, रिफंड और रीशेड्यूलिंग की सुविधा दी गई है। वहीं, बम की धमकी के बाद इंडिगो की एक उड़ान की नागपुर में आपात लैंडिंग कराई गई। 
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : अणर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया की परेशानियां मंगलवार को तब और बढ़ गईं, जब तकनीकी और परिचालन कारणों से सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यह टाटा समूह के एयरलाइन खरीदने के बाद सबसे गंभीर संकट माना जा रहा है। छह उड़ानें इसलिए रद्द की गईं, क्योंकि डीजीसीए ने ड्रीमलाइनर बेड़े की अतिरिक्त जांच के आदेश दिए हैं। वहीं अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान विमान उपलब्ध न होने के कारण रद्द की गई।

विज्ञापन


12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकरा गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई थी। 


रद्द की गई प्रमुख उड़ानों में शामिल हैं- 
  • AI915 - दिल्ली से दुबई - बोइंग 788 ड्रीमलाइनर
  • AI153 – दिल्ली से विएना – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
  • AI143 – दिल्ली से पेरिस – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
  • AI159 – अहमदाबाद से लंदन – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
  • AI170 – लंदन से अमृतसर – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
  • AI133 – बंगलूरू से लंदन – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
  • AI179 – मुंबई से सैन फ्रांसिस्को – बोइंग 777
विज्ञापन

अहमदाबाद से गैटविक की उड़ान रद्द
एअर इंडिया ने कहा कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उसकी उड़ान रद्द कर दी गई है। एयरलाइन की ओर से इसके पीछे के कारण विमान की अनुपलब्धता, हवाई क्षेत्र में पाबंदियां और अतिरिक्त सावधानी से की जा रही जांच बताई गई। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं लिया गया। एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल की व्यवस्था की गई है और यात्रियों को रिफंड या मुफ्त में फिर से बुकिंग का विकल्प भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  केबिन सुपरवाइजर श्रद्धा धवन को 15 साल बेटी ने दी अंतिम विदाई, परिवार और दोस्तों की आंखें रहीं नम

दिल्ली से पेरिस जाने वाली उड़ान भी रद्द
दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की AI143 उड़ान भी मंगलवार को रद्द कर दी गई। उड़ान से पहले की जांच में एक तकनीकी समस्या का पता चला, जिसे अभी ठीक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ पेरिस से दिल्ली लौटने वाली उड़ान AI142 को भी आज रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया ने कहा, हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं।

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही उड़ान को कोलकाता में रोका गया
एक अन्य घटना में, एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही उड़ान को मंगलवार को तकनीकी जांच के बाद कोलकाता के हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। विमान में 228 लोग सवार थे, जिनमें 211 यात्री और बाकी चालक दल थे। विमान के कोलकाता से मुंबई के लिए मंगलवार सुबह 2 बजे रवाना होने की योजना थी, लेकिन नियमित जांच में समस्या आने के बाद उड़ान रोक दी गई। यात्रियों को होटल में ठहराया गया है, लेकिन कोलकाता हवाई अड्डे पर काफी हंगामा मचा। आमतौर पर यह उड़ान सीधे मुंबई जाती है, लेकिन पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण इसे कोलकाता में तकनीकी स्टॉप देना पड़ा। उड़ान AI180 कोलकाता में रात 12:45 बजे पहुंची, हालांकि सैन फ्रांसिस्को से इस उड़ान में एक घंटे की देरी से हुई थी। 

इंडिगो की उड़ान की नागपुर में आपात लैंडिंग
इसी बीच, इंडिगो की उड़ान 6E 2706 को नागपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह उड़ान मस्कट से दिल्ली जा रही थी (कोचीन में स्टॉप के साथ)। विमान में बम की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।

दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में आई थी खराबी
इससे पहले बीते दिन हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदते दिखे छात्र, वायरल हो रहा डरावना वीडियो
विज्ञापन


रविवार को लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट में भी हुई थी दिक्कत
रविवार को भी लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।

डीजीसीए ने की एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के परिचालन की समीक्षा
विमानन नियामक डीजीसीए ने हालिया विमान हादसे के बाद एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस के परिचालन की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 
 

संबंधित वीडियो-


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें