फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीं पर ही रहेंगे 'चप्पलबाज' शिवसेना सांसद, एयर इंडिया ने फिर किया टिकट कैंसिल

Tue, 28 Mar 2017 07:01 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
शिवसेना सांसद, रवींद्र गायकवाड, एयर इंडिया - फोटो : self
विज्ञापन
शिवसेना के 'चप्पलबाज' सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एक बार फिर से एयर इंडिया का मुंबई से दिल्ली के लिए टिकट बुक किया, लेकिन उसे विमानन कंपनी ने कैंसिल कर दिया है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया सहित बाकी पांच एयरलाइंस ने भी रवींद्र गायकवाड़ को विमान सेवा का उपयोग करने से बाहर कर दिया है। सभी विमानन कंपनियों ने उनको खराब व्यवहार वाले पैसेंजर्स की श्रेणी में डाल दिया है। 

एयर इंडिया ने दर्ज कराई थी FIR

एयर इंडिया के स्टाफ के साथ मारपीट करने के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एयर इंडिया और उनके स्टाफ मेंबर्स ने सांसद के खिलाफ शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता देवेंद्र पाठक के मुताबिक गायकवाड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 और 355 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

संसद में उठा था मामला

एयर इंडिया के स्टाफ को चप्पल से पीटने वाले सांसद रवींद्र गायकवाड़ के मुद्दे लेकर संसद से सड़क तक हंगामा बरपा है। इस मुद्दे पर जहां संसद के दोनों संदनों में हंगामा हुआ, वहीं शिवसेना गायकवाड़ के संसदीय क्षेत्र उस्मानाबाद में एयर इंडिया के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा में हंगामे के बाद शिवसेना सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन  के साथ बैठक हुई जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू भी मौजूद थे।

 बैठक के बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि किसकी गलती हुई, क्या हुआ वो अलग बात है। सांसद को सदन में आना होता है, हर बार ट्रेन से नहीं कभी प्लेन से भी आना होता है। उन्होंने कहा कि आशा है कि बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझा लिया जाएगा।

इससे पहले लोकसभा में शिवसेना सांसद आनंदराव अडसुल ने कहा कि रविंद्र गायकवाड़ ने गलत किया, तो उसकी शिकायत एयरलाइंस ने पुलिस में की है। लेकिन सभी एयरलाइंस ने उन्हें बैन कर दिया, जो कि गलत है। शिवसेना ने रविंद्र गायकवाड़ पर लगे बैन को हटाने की मांगी की।
साथ ही शिवसेना सांसद ने कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी मु्ददा उठाया और कहा कि कपिल शर्मा ने भी प्लेन में शराब पीकर दुर्व्यवहार किया, लेकिन उन पर कोई बैन नहीं लगाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें