फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: 'पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को होगा 60 करोड़ डॉलर का नुकसान', रिपोर्ट में दावा

Fri, 02 May 2025 10:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान द्वारा अपना एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद करने से भारतीय एयरलाइंस का खर्च बढ़ जाएगा। अब रिपोर्ट आई है कि अकेले एयर इंडिया को ही पाकिस्तान के फैसले से करीब 60 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान द्वारा अपना एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद करने के बाद एयर इंडिया को सालाना करीब 60 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने कंपनी के एक पत्र का हवाला देते हुए यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद करने से भारतीय एयरलाइंस का ईंधन का खर्च बढ़ेगा और साथ ही उड़ानों के रूट का फिर से निर्धारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


भारत की सख्ती के बाद बौखलाया पाकिस्तान 
पत्र में कहा गया है कि अगले साल यह नुकसान और ज्यादा बढ़ सकता है। एयरलाइंस ने चेताया है कि इसका असर यात्रियों पर भी पड़ सकता है। एयर इंडिया ने अनुमान जताया है कि उन्हें हर साल 59.1 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है और जितने लंबे समय तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा, तब तक एयरलाइंस का नुकसान बढ़ता रहेगा। उल्लेखनीय है कि बीती 22 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस नरसंहार के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक रिश्ते भी घटाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का एलान कर दिया। 

ये भी पढ़ें-  Pakistan: भारत के सख्त रुख से घबराया पाकिस्तान; राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे शरीफ, गीदड़भभकियों से झलकी बौखलाहट
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से सब्सिडी देने की मांग
हालांकि पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद करने के एलान का अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पर असर नहीं पड़ेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एयर इंडिया ने सरकार से इस नुकसान से उबरने के लिए सब्सिडी देने की मांग की है। एयर इंडिया ने कहा है कि जब हालात सुधर जाएं तो सरकार सब्सिडी वापस ले सकती है। भारत की अन्य एयरलाइंस भी एयरस्पेस बंद होने से प्रभावित होंगी, लेकिन सबसे ज्यादा असर एयर इंडिया पर ही होना है क्योंकि एयर इंडिया द्वारा ही बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाता है। दिल्ली से पश्चिम एशिया जाने वाली उड़ानों में ही करीब एक घंटे का समय बढ़ जाएगा। इससे ईंधन भी ज्यादा इस्तेमाल होगा। 

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: अब पाकिस्तान की खैर नहीं, तनाव के बीच जंगी जहाज आईएनएस सूरत हजीरा पोर्ट पर तैनात


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें