फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी का मामला: एक यात्री हिरासत में, एयरपोर्ट पुलिस को सौंपा; जांच जारी

Thu, 12 Nov 2026 10:47 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, कोलकाता

सार

कोलकाता से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 में हाईजैक की धमकी मिलने के मामले में एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। कोलकाता एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, यात्री को एनएससीबीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
फ्लाइट में धमकी के बाद एक यात्री हिरासत में - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट (AI 2772) में हाईजैक की धमकी के मामले में एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। कोलकाता एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, पकड़े गए यात्री को एनएससीबीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट (AI 2772) में बुधवार सुबह हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। विमान के टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला था। घटना के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर उसकी तलाशी ली गई थी।

फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले मिला था धमकी भरा संदेश
यह विमान बुधवार सुबह 10:20 बजे कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना होने वाला था। कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, उड़ान से ठीक पहले विमान के वॉशरूम में एक नोट मिला था। इसमें सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी। संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट किया गया। विमान में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया और उसे आइसोलेशन बे में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


विमान की तलाशी के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत जांच शुरू की थी। विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर उसकी गहन तलाशी ली गई और जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए।

एक यात्री को हिरासत में लिया गया
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, इस घटना के संबंध में एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए एनएससीबीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यात्री की भूमिका क्या थी और धमकी भरा संदेश उसी ने लिखा था या नहीं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें