फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: हांगकांग जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एक घंटे बाद लौटी दिल्ली, तकनीकी खामी के चलते कनाडा में भी उड़ान रद्द

Tue, 04 Jul 2023 07:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कनाडा में भी एक एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खामी आई है, जिस वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई। तकनीकी समस्या के कारण वैंकूवर से दिल्ली आने वाली बोइंग 777 को पहले तो पुनर्निर्धारित किया गया, बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया।

विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की एक फ्लाइट एक घंटे बाद वापस दिल्ली लौट आई। विमान में 200 यात्री सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट वापस हुई। यात्रियों ने बताया कि विमान ने पहले ही लंबी देरी के बाद उड़ान भरी थी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ यात्रियों के लिए दूसरे विमान का प्रबंध करा दिया। वहीं, कुछ लोगों के लिए दिल्ली में रुकने की व्यवस्था कराई और उनका पूरा पैसा वापस कर दिया। उन्होंने बताया कि विमान ए 1314 रविवार रात हॉन्गकॉन्ग के लिए प्रस्तावित थी लेकिन  बोइंग 787 में कुछ तकनीकी खामी के कारण विमान ने सोमवार सुबह उड़ान भी। सुबह 7.40 बजे उड़ान भरा विमान एक घंटे बाद ही वापस दिल्ली लौट आया। प्रवक्ता का कहना है कि आवश्यक जांच के बाद उड़ान रद्द कर दी गई थी। कई यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया गया। कुछ लोगों को दिल्ली के होटल में रुकवाया है। उन्हें पूरा पैसा रिफंड कर दिया गया है।

कनाडा में भी एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल

विज्ञापन

वहीं, कनाडा में भी एक एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खामी आई है, जिस वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई। तकनीकी समस्या के कारण वैंकूवर से दिल्ली आने वाली बोइंग 777 को पहले तो पुनर्निर्धारित किया गया, बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ए 1186 को रिपेयर किया जा रहा है। हमने कुछ यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया तो वहीं कुछ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कराई। यात्रियों की असुविधा के लिए हमें खेद है। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

इंडिगो फ्लाइट में भी देरी
देहरादून में चेन्नई जाने के लिए यात्री इंडिगो फ्लाइट में सवार हुए। थोड़ी देर बाद ही प्लेन लखनऊ में लेंड कर गई। पाइलट ने कहा कि मैं आगे नहीं जा सकता, थका हुआ हूं। इसके बाद पायलट को मनाया गया कि दिल्ली तक फ्लाइट ले जाओ। इस वजह से यात्रियों को चेन्नई पहुंचने में तीन घंटे की देरी हो गई। इस वजह से यात्रियों में नाराजगी भी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें