फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: तिरुवनंतपुरम से दुबई जा रही फ्लाइट की AC में समस्या, उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही वापस लौटी

Sun, 23 Jul 2023 06:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

अधिकारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री और चालक दल ठीक हैं। यह एक एसी मुद्दा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की राजधानी से दुबई जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद वापस लौट आया। तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, विमान (उड़ान संख्या IX 539) के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में कुछ समस्या आ गई थी। विमान में चालक दल सहित 178 लोग मौजूद थे। इसने दोपहर 1.19 बजे उड़ान भरी थी। इसे थोड़ी बाद ही 3.52 बजे सुरक्षित रूप से वापस लैंड कराया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री और चालक दल ठीक हैं। स्थानीय स्टैंडबाय घोषित किया गया था। यह एक एसी मुद्दा था। यात्री फिलहाल हवाईअड्डे पर हैं। एक घंटे के भीतर ही एयरलाइन की दूसरी फ्लाइट से उड़ान भरेंगे। इसके बाद एयरलाइन ने दूसरे विमान की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को शाम 6.12 बजे दूसरी फ्लाइट (IX 556) से दुबई ले जाया गया।

मामले में एयर इंडिया की ओर से भी बयान जारी किया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमानन कंपनी ने यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल जरूरी कद उठाए और तुरंत ही दूसरे विमान का इंतजाम किया। एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी यात्रियों की सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा और विलंब के लिए खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें