छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 250 पैसेंजर कई घंटे तक फंसे रहे, जिसकी वजह से गुस्साए पैसेंजर्स ने वहां जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन करने वाले यात्रियों का कहना था कि एयर इंडिया की मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा देरी से एयरपोर्ट पर आई।
फ्लाइट में हुई घंटों की देरी की वजह से फ्लाइट के पैसेंजर्स मुंबई एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे । यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन्स प्रशासन ने इस दौरान उन्हें न तो खाना ही दिया और न इंतजार करने के लिए रुकने की कोई सुविधा ही मुहैया कराई।
Mumbai: Over 250 passengers were left stranded at Chhatrapati Shivaji International Airport after an Mumbai-Ahmedabad Air India flight delayed for over 7 hours earlier today. Passengers raised protest & alleged they were not given food or accommodation. Flight has now taken off. pic.twitter.com/JjcfbCNOkf
— ANI (@ANI) December 2, 2017
यात्री एयरलाइन्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां धरने पर भी बैठ गए। हालांकि बाद में फ्लाइट ने 7 घंटे की देरी के बाद अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी।
पढ़ें: अमेरिका से भारत आ रहा है गंदा तेल, पेट्रोलियम कोक हवा कर रहा है प्रदूषित