फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: शारजाह जा रही फ्लाइट की कोच्चि में आपात लैंडिंग, जलने की गंध की शिकायत के बाद वापस लौटा विमान

Thu, 03 Aug 2023 10:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

विमान की लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध या गड़बड़ नहीं मिला। वहीं विमान में सवार 175 यात्रियों को एक अन्य विमान से शारजाह के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की कोच्चि में दो अगस्त की रात आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट कोच्चि से शारजाह जा रही थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक यात्री ने विमान में जलने की गंध आने की शिकायत की। इसके बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस कोच्चि एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। खबर के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने बुधवार रात को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन


विमान में सवार थे 175 यात्री
यात्री की शिकायत के बाद विमान को बुधवार देर रात कोच्चि एयरपोर्ट पर ही उतार लिया गया। विमान की लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध या गड़बड़ नहीं मिला। वहीं विमान में सवार 175 यात्रियों को एक अन्य विमान से शारजाह के लिए रवाना किया गया। 

31 जुलाई को भी हुई थी आपात लैंडिंग
बीती 31 जुलाई को भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल यह फ्लाइट तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रही थी लेकिन रास्ते में ही विमान में तकनीकी खराबी के चलते विमान की तिरुवनंतपुरम में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 154 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें