फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Express: तकनीकी खराबी के बाद गुवाहाटी लौटा एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737 मैक्स 8, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 20 Oct 2025 08:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों के मुताबिक, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12:20 बजे उड़ान भरी थी और इसे 1:25 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, विमान के लौटने के बाद इसे शाम को फिर रवाना किया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : @AirIndiaX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार को तकनीकी खराबी आने के बाद गुवाहाटी वापस लौट गई। समस्या को ठीक करने के बाद विमान को दोबारा रवाना किया गया और यह शाम को सुरक्षित डिब्रूगढ़ पहुंच गया। हालांकि, एयरलाइन कंपनी की तरफ से अब तक गड़बड़ी की जानकारी साझा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12:20 बजे उड़ान भरी थी और इसे 1:25 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, लैंडिंग से ठीक पहले पायलटों ने विमान के एक पंख से संबंधित एवीऑनिक्स प्रणाली में समस्या देखी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल गुवाहाटी लौटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इंजीनियरों की तरफ से जांच और मरम्मत के बाद उड़ान संख्या आईएक्स-1186 ने दोबारा गुवाहाटी से उड़ान भरी और शाम 6:20 बजे डिब्रूगढ़ पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एयर इंडिया के प्रवक्ता से इस बारे में संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें