फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Express: उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में लगी आग, अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट वापस लौटी

Fri, 03 Feb 2023 10:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना के वक्त विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर था। इसके बाद विमान को सुरक्षित अबू धाबी में लैंड कराया गया। 
विज्ञापन
air india - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कलीकट आ रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक इंजन में आग दिखाई दी। इसके बाद फ्लाइट को वापस अबू धाबी में सुरक्षित लैंड कराया गया। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीजीसीए ने घटना की पुष्टि की है और एक बयान जारी कर कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के B737-800 VT-AYC ऑपरेटिंग फ्लाइट IX 348 (अबू धाबी-कालीकट) के एक नंबर इंजन में टेकऑफ के दौरान आग लग गई। उस वक्त विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर था। इसके बाद विमान को सुरक्षित अबू धाबी में लैंड कराया गया। 
विज्ञापन


डीजीसीए के अनुसार, घटना के वक्त फ्लाइट में 184 यात्री सवार थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ किया और विमान एक हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो विमान के पायलट ने एक इंजन से चिंगारी निकलती देखी, जिसके बाद विमान को तुरंत अबू धाबी एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

इससे पहले बीती 23 जनवरी को एयर इंडिया एक्सप्रेस की त्रिवेंद्रम से मस्कट जाने वाली फ्लाइट को 45 मिनट बाद वापस त्रिवेंद्रम में लैंड कराना पड़ा था क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। बीते साल 22 दिसंबर को भी दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक सांप पाया गया था। यह विमान कालीकट से उड़ा था और दुबई पहुंचने के बाद विमान में सांप की मौजूदगी का पता चला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें