फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च घटाने के लिए Air India का नया फैसला, डोमेस्टिक फ्लाइट्स में नहीं मिलेगा नॉनवेज खाना

Mon, 10 Jul 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया एयरलाइंस ने फैसला लिया है कि वो अब इकोनॉमी क्लास में सफर करने वालों को खाने में नॉन वेज सर्व नहीं करेगी। एयरलाइंस की ओर से ये कदम उस वक्त उठाया गया है जब वो बड़े घाटे में चल रही है और केंद्र सरकार ने उसके शेयर्स बेचने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Taken conscious decision not to have non-veg meals in economy class of domestic flights to reduce wastage&improve catering service-GP Rao,AI pic.twitter.com/vQc35tRy1K — ANI (@ANI_news) July 10, 2017 वहीं इस मामले में एयर इंडिया के अधिकारी जीपी राव ने कहा कि यह निर्णय केवल घरेलू इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए है। इससे अपव्यय और लागत कम हो जाएंगी।  This decision(no non-veg meals) is effective only for domestic economy class passengers.It will reduce wastage and costs: GP Rao,Air India pic.twitter.com/pIKATJ9Pgl — ANI (@ANI_news) 10 July 2017
विज्ञापन

एयर इंडिया के एक अधिकारी जीपी राव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह निर्णय (कोई गैर शाकाहारी भोजन) केवल घरेलू अर्थव्यवस्था कक्षा यात्रियों के लिए प्रभावी है। इससे खर्च और लागत में कमी आएगी।

एयर इंडिया के इस फैसले के पीछे जो वजह बताई गई है, वे बेहद अजीब मानी जा रही है। दरअसल, फ्लाइट में वेजिटेरियन यात्रियों को अक्सर नॉन वेज फूड के कारण परेशानी झेलनी पड़ती थी। यहीं सफाई देते हुए एयर इंडिया ने कहा कि अक्सर ऐगोवा एयरपोर्ट सा हुआ है कि वेजिटेरियन यात्रियों को नॉन वेज सर्व कर दिया जाता है, ऐसा न हो इसलिए ये कदम उठाया गया है।

हालांकि, घेरलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बाकी क्लासिस में नॉन वेज सर्व किए जाएगा। एयर इंडिया चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्वनी लोहानी ने कहा कि कंपनी ने फैसला लिया है कि इकोनॉमी क्लास में सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही यात्रियों को सर्व किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नॉन वेज के वेस्ट जाने और महंगा होने के चलते ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें