एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स को इन दिनों भूत का डर सता रहा है। डर इस कदर है कि कोई भी क्रू मेंबर अकेले कमरे में सो नहीं रहा, लोग एक दूसरे के साथ अपना कमर शेयर कर रहे हैं। एयर इंडिया का क्रू शिकागो के एक होटल में ठहरा हुआ है, क्रू मेंबर्स ने दावा किया है कि जिस होटल में वह ठहरे हुए हैं उसमें भूत है।
क्रू सदस्यों ने मैनेजमेंट से उनका होटल बदलने की अपील की है। जिसके बाद कंपनी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। केबिन डिप्टी चीफ ने इस बात की जानकारी चिट्ठी लिखकर दी। उन्होंने अपनी चिट्ठी में होटल में नकारात्म ऊर्जा होने बात कही और साथ ही यह भी लिखा की लोगों को डर के मारे एक दूसरे के साथ कमरा शेयर करना पड़ रहा है।
उन्होंने लिखा कि होटल के भूतिया होने की बहुत की खबरे ऑनलाइन मौजूद है, बावजूद इसके कंपनी ने होटल के साथ एग्रीमेंट किया। मैं इस होटल में पिछले साल नवंबर से हूं और जितनी बार भी मैं यहां ठहरता हूं कुछ न कुछ बुरा होता है।
मेरी आपसे अपील है कि इस मामले की जांच कराई जाए और होटल तुरंत बदल दिया जाए। साथ ही मेरा निवेदन है कि होटल बदले जाने तक मेरी शिकागो की फ्लाइट में ड्यूटी न लगाए।