फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर एयर इंडिया सख्त, कहा- दोषियो के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 17 May 2019 11:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अश्विनी लोहानी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक अश्विनी लोहानी ने गुरुवार को कहा कि एयरलाइन को उन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिनपर महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगते हैं। हाल ही में एक महिला पायलट द्वारा अपने वरिष्ठ कैप्टन पर पांच मई को हैदराबाद में लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए लोहानी ने कर्मचारियों को संदेश भेजा।

विज्ञापन


संदेश में उन्होंने लिखा, 'यह शर्मनाक बात है कि एयर इंडिया में अक्सर यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हमें ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। इस संदेश को सभी तक पहुंचाएं खासतौर से संचालन संबंधित विभागों में।' बुधवार को एयर इंडिया प्रबंधन ने अपने एक वरिष्ठ कैप्टन के खिलाफ महिला पायलट से लिखित में यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वरिष्ठ कैप्टन ने हैदराबाद में ट्रेनिंग सेशन के दौरान कई मौकों पर उससे कई अनुचित सवाल पूछे हैं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है, 'पांच मई को हमारा ट्रेनिंग सेशन खत्म होने के बाद इंस्ट्रक्टर ने हमें हैदराबाद के रेस्त्रां में डिनर करने का सुझाव दिया। मैंने हां कर दी, क्योंकि वो कई उड़ानों में मेरे साथ थे और मुझे शालीन लगे।'
विज्ञापन


हम रात के करीब आठ बजे रेस्त्रां पहुंचे, जहां मेरे साथ बदतमीजी शुरू हुई। यह घटना कथित तौर पर हैदराबाद की है, जहां महिला को कमांडर ट्रेनिंग दे रहा था। महिला ने अपनी शिकायत में आगे कहा, 'उन्होंने मुझे बताना शुरू किया कि वह अपनी शादी में कितने परेशान और दुखी हैं। उन्होंने मुझसे यह पूछा कि मैं अपने पति के साथ कैसे रहती हूं और क्या मुझे हर दिन शारीरिक संबंध बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके बाद मैंने कहा कि मैं इन सब मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती और मैंने कैब बुला ली।'

महिला ने कहा कि जब उसे आधे घंटे तक कैब का इंतजार करना पड़ा तो उस दौरान सीनियर अधिकारी ने उसके साथ और भी बुरा बर्ताव किया। अधिकारी के व्यवहार से वह काफी हैरान रह गई और खुद को डरा हुआ और अपमानित महसूस किया। महिला ने कहा कि भविष्य में फिर दोबारा किसी के साथ ऐसा ना हो, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उसने शिकायत की है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें