फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एयर इंडिया ने रद्द की तेल अवीव की उड़ान, परिचालन कारणों का दिया हवाला

Thu, 01 Aug 2024 11:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: एयर इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी कि उसने दिल्ली से तेल अवीव के लिए एआई-139 और तेल अवीव से दिल्ली के लिए एआई-140 उड़ान को परिचालन संबंधी कारणों से रद्द कर दी है। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने गुरुवार को नई दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली अपनी उड़ान रद्द कर दी। एयरलाइन ने इसके लिए परिचालन कारणों का हवाला दिया। 

विज्ञापन

 
उड़ान को रद्द करने का फैसला इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष से बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में आया है। एयर इंडिया हर हफ्ते दिल्ली से तेल अवीव के लिए चार उड़ानें संचालित करती है। 
 
एयरलाइन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी कि उसने दिल्ली से तेल अवीव के लिए एआई-139 और तेल अवीव से दिल्ली के लिए एआई-140 उड़ान को एक अगस्त को परिचालन संबंधी कारणों से रद्द की है। इन दोनों उड़ानों में यात्रा के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एकमुश्त छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


उड़ानें रद्द होने से दुबई में फंसे स्पाइसजेट के सैकड़ों यात्री
उड़ानें रद्द होने के बाद स्पाइसजेट के सैकड़ों यात्री दुबई हवाईअड्डे पर फंस गए। सूत्र के अनुसार, हवाईअड्डा प्राधिकरण को बकाया भुगतान न करने से संबंधित मुद्दों के कारण बुधवार को दुबई से भारत के लिए लगभग 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं। ये उड़ानें दुबई से विभिन्न भारतीय शहरों के लिए संचालित की जानी थीं।
विज्ञापन


स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने मामले की विस्तार से जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को बाद की उड़ानों में दोबारा बुकिंग करने और होटल आवास की सुविधा प्रदान की है। दुबई से उसकी सभी निर्धारित उड़ानें अब योजना के अनुसार संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें