फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटे में चल रही एयर इंडिया की हिस्सेदारी बेचने को सरकार तैयार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Thu, 29 Jun 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया का विनिवेश किया जाएगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के इससे संबंधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की सैद्घांतिक सहमति मिल गई है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि सरकार एयर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए अधिकार प्राप्त समिति का गठन  किया जाएगा। समिति ही विनिवेश का टाइम लाइन और प्रक्रिया तय करेगी।

गौरतलब है कि एयर इंडिया के बढ़ते घाटे को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। यह फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद एयर इंडिया की आर्थिक हालत में सुधार नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


इससे पहले जेटली कई बार कह चुके हैं कि देश के करीब 85 फीसदी यात्री निजी विमानन कंपनी में सफर करते हैं। इसलिए शत प्रतिशत लोग भी सफर करें तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें