फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपए में हवाई जहाज से आना और जाना, देखें क्या है खास ऑफर

Sun, 24 Jul 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया ने हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए नई और बेहद किफायती स्कीम शुरू की है। सोमवार से कंपनी 'सेम डे डिपार्चर एंड रिटर्न' स्कीम (जिस दिन यात्रा करनी है, उसी दिन वापस भी लौटना होगा) लागू करेगी।
विज्ञापन


स्कीम के मुताबिक हवाई यात्राओं का किराया पहले से काफी कम होगा। दिल्ली से मुंबई जाने और आने का किराया महज 10 हजार रुपए लिया जाएगा, जो कि अन्य एयरलाइंस के मुकाबले 3 हजार रुपए कम बताया जा रहा है।

स्कीम के तहत यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से ही वापसी करनी होगी। स्कीम बिजनेस क्लास लोगों के लिए अच्छी मानी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

क्यों लाई गई ऐसी स्कीम?

कारोबार से जुड़े लोगों को अक्सर एक शहर से दूसरे शहर काम के सिलसिले में जाना पड़ता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया यह ऑफर लाया है। 

स्कीम के तहत देश के तकरीबन सभी बड़े शहरों शामिल किया गया है। नजदीक के कुछ शहरों का किराया पांच हजार रुपए तक रखा गया है, इतने पैसे चुकाकर आप हवाई यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं। 

स्कीम है बढ़िया लेकिन घूमने-फिरने वालो के लिहाज से इस ऑफर का कोई मतलब नहीं है। अगर आप अपने कारोबार के सिलसिले में दूर के शहर से झटपट काम निपटाकर वापसी करना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें