उधर बृहस्पतिवार को ही 70% की सैलरी कटौती की चर्चा के बीच पायलट संघों ने अपनी नाराजगी जताई। पायलट संघ ने सरकार को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। पत्र में कहा गया है, 'इसका इन पायलटों के परिवार के सदस्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।' सीनियर पायलटों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है, 'पायलटों के वेतन को 75% तक कम करने का सरकार का निर्णय भेदभावपूर्ण और मनमाने तरीके से लिया गया है और इसका घातक प्रभाव हो सकता है।
गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच एयर इंडिया के एक फैसले के बाद से पायलटों के बीच काफी नाराजगी है। लॉकडाउन के बीच भी उड़ान भरकर विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने वाले पायलट पहले कोरोना से संक्रमित हुए और अब उनकी सैलरी में कटौती की बात हो रही है। यहां तक कि एयरलाइन्स के खस्ताहाल होने और 70 हजार करोड़ के कर्ज की बात बोलकर एयर इंडिया और केंद्रीय उड्डयन मंत्री भी इस कदम को सही ठहरा रहा है।