फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में शुरू हुआ 5जी इंटरनेट तो रद्द होने लगीं फ्लाइट सेवाएं, एयर इंडिया ने भी 14 तो जापान ने रद्द कीं 20 उड़ानें

Wed, 19 Jan 2022 04:07 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

अमेरिकी विमानन कंपनियों ने एफएए को सोमवार को पत्र लिखकर कहा था, 5जी की तैनाती से विमानन क्षेत्र में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। इन कंपनियों में यूनाइटेड एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने बुधवार से भारत-अमेरिका मार्गों पर 14 उड़ानें रद्द कर दीं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि भारतीय विमानन नियामक अमेरिका में 5जी इंटरनेट सेवा के कारण पैदा हुई स्थिति से उबरने के लिए हमारी विमानन कंपनियों के साथ निकट समन्वय में काम कर रहा है।’’ गौरतलब है कि अमेरिकी उड्डयन नियामक फैडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कहा था कि 5जी के कारण विमान के रेडियो अल्टीमीटर इंजन और ब्रेक सिस्टम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे रनवे पर विमान के लैंड करने में दिक्कत आ सकती है। इसके चलते दुनियाभर की उड़ान सेवाओं ने अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स में कटौती की है। 

विज्ञापन


अमेरिकी विमानन कंपनियों ने एफएए को सोमवार को पत्र लिखकर कहा था, 5जी की तैनाती से विमानन क्षेत्र में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। इन कंपनियों में यूनाइटेड एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस शामिल हैं। भारत और अमेरिका के बीच एअर इंडिया के अलावा दो अन्य कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस उड़ान सेवा देती हैं।

इन विमानन कंपनियों ने पत्र में कहा है, हवाईअड्डे के रनवे के दो मील के दायरे को छोड़ कर पूरे अमेरिका में कहीं भी 5जी इंटरनेट सेवा बहाल करें। उधर, एअर इंडिया ने मंगलवार को ट्वीट किया, अमेरिका में 5जी संचार सेवा की तैनाती को लेकर भारत से अमेरिका में हमारी सेवा में 19 जनवरी से कटौती या बदलाव करनी पड़ सकता है। इस संबंध में ताजा जानकारी से जल्द ही अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन


 जापान ने की 20 उड़ानें रद्द
वहीं जापान ने 20, कोरियन एयरवेज ने 8 उड़ानें रदद कीं। जबकि सिंगापुर, हांगकांग, आस्ट्रेलियन, यूएई, जर्मनी, ब्रिटिश एयरलाइनों ने अमेरिका कई शहरों की उड़ानों को रद्द या रिशेड्यूल किया। उड़ानों के रद्द होने से इन देशों के हजारों विमान यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।

विक्रम बने एयर इंडिया के प्रमुख
वरिष्ठ नौकरशाह विक्रम देव दत्त को एअर इंडिया लिमिटेड का नया अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। उनके साथ केंद्र सरकार में कई अधिकारियों का मंगलवार को तबादला किया गया है। एजीएमयूटी कैडर के 1993 बैच के अधिकारी दत्त अभी दिल्ली सरकार में पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव हैं। एअर इंडिया को भारत सरकार टाटा संस को बेच चुकी है।

उड़ानों में कोई बड़ा व्यवधान नहीं
दूरसंचार ऑपरेटरों एटी एंड टी और वेरिजॉन ने बुधवार को संयुक्त राज्य में 5 जी सेवा शुरू की है, जिसमें नई वायरलेस तकनीक के लॉन्च के बाद उड़ानों में कोई बड़ा व्यवधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें