Air India to tel Aviv, Saudi Arabia
अमृतसर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में गुरुवार को गंभीर झटका लगने की वजह से तीन यात्रियों को चोट लग गई। इसके अलावा खिड़की के पैनल का अंदरुनी हिस्सा बाहर आ गया और कुछ सीटों के ऑक्सीजन मास्क भी बाहर निकल आए। यह घटना बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में घटित हुई। जिसकी वजह से 10-15 मिनट के लिए झटके और अशांति का माहौल बन गया। एयरलाइन और एविएशन एजेंसियां परेशान हो गए अब इस मामले की जांच की जा रही है।
घटना से जुड़े एक सूत्र ने कहा- विमान एआई 462 में ऐसी अशांति का माहौल था कि बैठे हुए एक यात्री का सिर ओवरहेड केबिन से टकरा गया। उस शख्स ने शायद सीट बेल्ट नहीं बांधी थी। इस हादसे में एक शख्स को गंभीर चोटें आई हैं जबकि दो मामूली रूप से घायल हुए हैं। 18-ए सीट की खिड़की का पैनल टूटकर बाहर आ गया। बाहर की कोई खिड़की नहीं टूटी थी और यात्री स्वाभाविक रूप से डर गए थे। उड़ान के गंभीर अशांत चरण के दौरान कुछ ऑक्सीजन मास्क भी गिराए गए थे।
12-ए सीट के ओवरहैड पैनल में झटके की वजह से दरारें आई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह एक उच्च स्तरीय तरंग वाली अशांति थी। एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली में फ्लाइट के लैंड होने के बाद तीनों जख्मी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
एक अधिकारी ने कहा- हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया ने उन तीनों घायल यात्रियों की देखभाल की जिन्हें कि दिल्ली पहुंचते ही अस्पताल ले जाया गया। जिस यात्री का सिर ओवरहेड पैनल से टकराया था उसे
टांके लगे हैं। दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। वह ठीक हैं और उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा लेने के बाद अपनी दूसरी फ्लाइट ले लीं। जिस यात्री के सिर में चोट लगी था उसने कहा कि वह ठीक है जिसके बाद डॉक्टर ने उसे यात्रा करने की इजाजत दे दी।