एअर इंडिया विमान हादसा के बाद रिकवर किया गया सीवीआर
- फोटो : एएनआई
एअर इंडिया विमान हादसे के बाद का मंजर
- फोटो : एएनआई
रैम एयर टर्बाइन का इस्तेमाल... इंजन की रिकवरी पर AAIB ने कही यह बात
प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते 12 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे टेकऑफ के समय विमान को ऊंचाई पर जाने में परेशानी होने लगी इस कारण विमान में लगी प्रणाली रैम एयर टर्बाइन (RAT) का भी इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा विमान से मिले डाटा के विश्लेषण से पता लगा है कि पायलटों ने ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) का ऑटो स्टार्ट और इंजनों को रीलाइट करने के प्रयास भी किए। एक इंजन कुछ हद तक रिकवर करने में सफल रहा, लेकिन इंजन-2 के पूरी तरह फेल होने के कारण विमान को बचाया नहीं जा सका।
रिहायशी इलाके में गिरा विमान
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक कंट्रोलर को आपात स्थिति की सूचना दी
फ्लाइट में रिकॉर्ड हुए डेटा के मुताबिक विमान को ऊंचाई पर ले जाने में नाकाम रहने पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को आपात स्थिति की सूचना देने के लिए 'MAYDAY' कॉल दी, लेकिन समय और ऊंचाई इतनी कम थी कि कुछ ही सेकंड बाद एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर बी-787-8 क्रैश हो गया।
एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
बोइंग या जनरल इलेक्ट्रिक के लिए फिलहाल चेतावनी या सिफारिश
जांच में विमान के देखरेख और रखरखाव में कोई बड़ी लापरवाही सामने नहीं आई है। हालांकि, AAIB ने एक विशेष सलाह (SAIB) दी है। इसके मुताबिक विमानों के निरीक्षण को लेकर दिए गए सुझावों को एअर इंडिया ने अनिवार्य नहीं माना और फ्लाइट का निरीक्षण नहीं किया गया। AAIB ने साफ किया है कि अभी तक बोइंग 787-8 या GE GEnx इंजन ऑपरेटरों के लिए कोई सुरक्षा चेतावनी या सिफारिश जारी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया विमान हादसे का 'कारण' पता लगा, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट की पांच बड़ी बातें
एअर इंडिया विमान हादसा
- फोटो : पीटीआई
जांच ब्यूरो ने मलबे को सुरक्षित स्थान पर रखा, इंजनों के हिस्से क्वारंटीन
AAIB ने कहा है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और वॉयस रिकॉर्डर से महत्वपूर्ण डाटा प्राप्त हुए हैं। ब्यूरो इसकी विस्तृत जांच कर रहा है। अहमदाबाद के मेघाणीनगर में दुर्घटना स्थल से मलबा हटा लिया गया है। मलबे को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, और इंजनों के हिस्सों को क्वारंटीन किया गया है।
- इंजन विफलता का कारण: एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक एअर इंडिया विमान संख्या बी-787-8 के दोनों इंजन फ्यूल कटऑफ स्विच "RUN" से "CUTOFF" हो गए। इस कारण विमान के इंजन बंद हो गए। हालांकि, फिलहाल अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इंजन बंद होने के अन्य कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है।
- कॉकपिट में पायलटों के बीच संवाद: AAIB ने जांच के दौरान कॉकपिट में पायलटों के बीच संवाद का भी विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक CVR में दोनों पायलटों के बीच की बातचीत से यह स्पष्ट हुआ है कि फ्यूल कटऑफ किसी ने जानबूझकर नहीं किया था।
- रैम एयर टर्बाइन और APU सक्रिय: रिपोर्ट के मुताबिक विमान के ऑटोमैटिक सिस्टम ने आपात परिस्थियों को देखते हुए स्वतः सहायता करने की कोशिश की, हालांकि, रैम एयर टर्बाइन और APU जैसी प्रणालियों को सक्रिय करने के बावजूद विमान क्रैश होने से नहीं बचाया जा सका।
- पायलटों का अनुभव: जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि विमान के पायलट (कैप्टन) के पास उड़ान का कितना अनुभव था। इसके मुताबिक कप्तान के पास 15,000 घंटे से अधिक का अनुभव था, जबकि सह-पायलट के पास 3,400 घंटे उड़ान का अनुभव था।
- 12 जून को हादसा हुआ, एक महीने बाद जांच की स्थिति क्या है: AAIB ने नागरिक विमानन मंत्रालय के पास जमा की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ब्यूरो के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। विस्तृत जांच, विश्लेषण और साक्ष्य संग्रह अभी भी जारी हैं। यही कारण है कि फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर
- फोटो : PTI
क्रैश से ठीक पहले एअर इंडिया के विमान की आपात बिजली प्रणाली सक्रिय
गौरतलब है कि हादसे के बाद कुछ ही दिनों पहले आई एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक बीते 12 जून को क्रैश होने से पहले एअर इंडिया के विमान की आपात बिजली प्रणाली सक्रिय हो चुकी थी। इस मामले में बोइंग ने कहा था कि कंपनी जांच ब्यूरो से संपर्क करेगी। बता दें कि एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड्स बाद अहमदाबाद के मेघाणीनगर में डॉक्टरों के हॉस्टल पर जा गिरा था।
ये भी पढ़ें- Air India Tragedy: 'अहमदाबाद हादसे से पहले एअर इंडिया विमान की आपात बिजली प्रणाली चालू थी'; US में आई रिपोर्ट
हादसे में भारत के अलावा कुछ अन्य देशों के नागरिकों की भी मौत हुई
बता दें कि एअर इंडिया का अत्याधुनिक विमान- बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 बीते 12 जून को अहमदाबाद के मेघाणीनगर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड्स बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में 12 क्रू के सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे के समय मेघाणीनगर में मौजूद कई लोग हताहत हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।