फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस की एयर होस्टेस ने पायलट पर लगाया यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

Sat, 11 Nov 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केरल पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पायलट पर आरोप है कि इसने एयर होस्टेस का यौन शोषण किया है। एयर होस्टेस ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा है कि उसे पायलट की हरकतों की वजह से नौकरी छोड़नी पड़ी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के बाद पायलट के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (यौन शोषण), 294 बी और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही केरल के रहने वाले हैं। एयर होस्टेस ने स्थानीय टीवी चैनल मलयाला मनोरमा से बात करते हुए बताया कि उसे पायलट तब तक परेशान करता रहा जब तक उसने इस्तीफा नहीं दिया। 

ये भी पढ़ेंः जयपुर एयरपोर्ट पर सरेआम भिड़ गए पायलट और एयर होस्टेस

उसने बताया कि पायलट ने 18 सितंबर को फिर उससे छेड़छाड़ की जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और 18 सितंबर को ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें