फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना का पश्चिम लहर अभ्यास खत्म, जहाजों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों ने दिखाई ताकत

Thu, 01 Mar 2018 06:56 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
इंडियन एयर फाॅर्स (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन

नौसेना का तीन हफ्ते तक चला ट्राई सर्विस मैरीटाइम अभ्यास पश्चिम लहर बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। देश के पश्चिमी तट पर हुए इस अभ्यास में कई जहाजों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया।  

विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि वेस्टर्न नेवल कमांड ने 12 फरवरी से अरब सागर में व्यापक स्तर पर ऑपरेशन अभ्यास किया। 

इस दौरान कमांड ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों का परीक्षण किया और अपने ऑपरेशनल योजनाओं को अमल में लाया। इसका मकसद नौसेना की तैयारियों और ताकत को आंकना था। 

इसमें विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, वेस्टर्न फ्लीट और ईस्टर्न फ्लीट के फ्रंटलाइन शिप, कोलकाता क्लास वन्स, समेत 40 से अधिक नौसेना के पोतों, पनडुब्बियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


मिग 29के, पी-81, आईएल-38एसडी, डोर्नियर आदि भी शामिल हुए। इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के विभिन्न एयरफील्ड्स से जगुआर, सुखोई-30 एमकेआई, अवॉक्स और उड़ान के दौरान ईंधन भरने वाले विमानों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास में थल सेना की 91 इंफैंट्री ब्रिगेड भी शामिल हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें