फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद वायुसेना ने 604 टन नोट देशभर में पहुंचाए

Tue, 28 Mar 2017 09:07 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद वायुसेना ने 33 उड़ानों की मदद से कुल 604 टन के करेंसी नोट देशभर में पहुंचाए। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भांबरे ने राज्यसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने वायुसेना को यह जिम्मेदारी दी थी और उसने इसके अनुसार ही काम किया। उन्होंने यह भी साफ किया कि वायुसेना के किसी विमान ने इस उद्देश्य के लिए विदेश में उड़ान नहीं भरी। संबंधित एजेंसियों के अनुमान के आधार पर ही देशभर में नए करेंसी नोट पहुंचाए गए।
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में भांबरे ने कहा कि सरकार ने एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी स्थापित करने के विशेषज्ञ समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने इस संबंध में एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। 

वहीं सेना के ‘सहायक’ सिस्टम पर सवाल उठाने वाले एक जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बारे में रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फांसी से दम घुटने के चलते उसकी मौत हुई। एक अन्य सवाल के जवाब में भांबरे ने कहा कि छावनी क्षेत्रों में सेना की जमीन के अवैध हस्तांतरण को लेकर समय-समय पर शिकायतें मिलती रही हैं और इन पर उचित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें