फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दिखेगा स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना का नाम, यासीन मलिक के हमले में हुई थी मौत

Sat, 05 Oct 2019 06:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना का नाम शामिल करने को मंजूरी दे दी है। स्क्वाड्रन लीडर एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के शीर्ष सूत्रों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की दीवारों पर विभिन्न अभियानों में मारे गए सभी रक्षा कर्मियों के नाम दर्ज हैं। 25 जनवरी, 1990 को जेकेएलएफ के आतंकवादियों के आतंकी हमले में खन्ना और तीन भारतीय वायुसेना के जवान मारे गए थे।
 

गौरतलब है कि जनवरी 1990 में वायुसेना के कुछ अधिकारियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में वायुसेना के दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अधिकारियों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस हमले में करीब 40 वायुसेना के अधिकारी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में यासीन मलिक के खिलाफ टाडा कोर्ट जम्मू में मामला दर्ज किया था। इस हमले में शहीद होने वाले वासुसेना के अधिकारियों में स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना भी शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें