फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद वायु सेना का AN32 विमान लापता, 13 लोग थे सवार

Mon, 03 Jun 2019 07:24 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एएन-32 का पूरा नाम एंटोनोव-32 है। 
  • इस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में दो इंजन लगे होते हैं। 
  • इसमें अधिकतम 50 लोग सवार हो सकते हैं।
  • यह विमान 55°C से भी अधिक के तापमान में 'टेक ऑफ' कर सकता है और 14, 800 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। 
  • इस विमान में पायलट, को-पायलट, गनर, नेविगेटर और इंजीनियर सहित 5 क्रू-मेंबर होते हैं।
विज्ञापन
वायुसेना विमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे। बता दें कि सुखोई 30 और सी 130 विमान इसे खोजने में जुटे हैं। विमान एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एयर फील्ड के ऊपर से लापता हो गया। बताया गया है कि ग्राउंड सोर्स से उसका आखिरी संपर्क दोपहर करीब 1 बजे हुआ था।
विज्ञापन

 
वायुसेना ने कहा कि हवा और जमीन पर विमान की तलाश रात में भी जारी रहेगी। विमान क्रैश होने की संभावित जगहों के बारे में पता लगाया गया है, हालांकि अभी तक मलबे जैसे चीज नहीं दिखी है। 





तीन साल पहले भी लापता हुआ था एएन-32

इससे पहले 2016 में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा एएन-32 विमान लापता हो गया था। उस समय विमान में भारतीय वायुसेना के 12 जवान, 6 क्रू-मेंबर, 1 नौसैनिक, 1 सेना का जवान और एक ही परिवार के 8 सदस्य मौजूद थे। इसकी तलाश में एक पनडुब्बी, आठ विमान और 13 पोत लगाए गए थे। तब इस विमान का लापता होना एक गुत्थी बन गया था। अह तक इसका ना मलबा मिला और ना ही यात्री।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के बेड़े में इस वक्त करीब 100 एनएन-32 विमान हैं जो मुख्य तौर पर ट्रांसपोर्ट के काम में लगे हैं। दुनिया में करीब 240 विमान ऑपरेशनल हैं। इस वक्त भारतीय वायुसेना के अलावा श्रीलंका, अंगोला और यूक्रेन की वायुसेना के पास भी ये विमान हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ, एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बातचीत की है। उन्होंने विमान खोजने के लिए किये जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट मांगी है, साथ ही सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें