फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 Agnipath Scheme: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा- अग्निपथ से वायुसेना की संचालन क्षमता नहीं होगी प्रभावित

Mon, 11 Jul 2022 04:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि चार साल की नियुक्ति अवधि में 13 टीमें ‘अग्निवीरों’ के नामांकन, रोजगार, मूल्यांकन और प्रशिक्षण का जिम्मा संभालेंगी।
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना बेहतरीन श्रमशक्ति के साथ एक ‘छोटे और घातक’ बल के भारतीय वायुसेना के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई भर्ती प्रणाली वायुसेना की संचालन क्षमता को किसी भी तरह से कम नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि संगठनात्मक आवश्यकताओं और युवाओं की आकांक्षाओं के बीच तालमेल भारतीय वायुसेना को भविष्य में एक बेहद प्रभावी बल बनने के लिए आदर्श परिस्थिति मुहैया करेगा।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने कहा कि चार साल की नियुक्ति अवधि में 13 टीमें ‘अग्निवीरों’ के नामांकन, रोजगार, मूल्यांकन और प्रशिक्षण का जिम्मा संभालेंगी। कहा, योजना के क्रियान्वयन से पेंशन और अन्य खर्चों में होने वाली कोई भी कमी आकस्मिक है और इसे सुधार लागू करने की वजह नहीं मानना चाहिए।

आज के युवा प्रौद्योगिकी के मामले में भी दक्ष  
चौधरी ने कहा, लगातार बदलती और विकसित होती तकनीक के साथ एक वायु योद्धा से अपेक्षित बुनियादी कौशल में भी गुणात्मक बदलाव आया है। हमें लगता है कि आज के युवा न सिर्फ आवश्यक कौशल रखते हैं बल्कि प्रौद्योगिकी के मामले में भी बेहद दक्ष हैं।
विज्ञापन


3,000 पदों के लिए मिले 7,50,000 लाख आवेदन
नई भर्ती योजना के तहत भारतीय वायुसेना के करीब 3,000 पदों के लिए करीब 7,50,000 आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। वायुसेना प्रमुख ने कहा, हम दृढ़ता से मानते हैं कि जरूरत के समय में किसी भी बल में शामिल पुरुष और महिलाएं उसकी ताकत को साबित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें