फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख ने किया ई-गवर्नेंस पोर्टल का उद्घाटन, बदलेगा कामकाज का तरीका

Thu, 31 Dec 2020 09:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख ने किया ई-गवर्नेंस पोर्ट का उद्घाटन - फोटो : twitter.com/IAF_MCC
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने नई दिल्ली में स्थित वायु भवन में गुरुवार को वायु सेना के लिए एक ई-गवर्नेंस पोर्टल का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस पोर्टल की शुरुआत का उद्देश्य वायुसेना में कागजरहित कार्यालय को प्रोत्साहित करना है। 

विज्ञापन

 
बयान में कहा गया कि भारतीय वायु सेना में ई-गवर्नेंस पोर्टल की शुरुआत से पत्राचार, दाखिलों और दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने के वर्तमान तरीके में अहम बदलाव आएगा। बयान के अनुसार यह कदम डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की पहलों के तहत किया गया है जो वायु सेना के कामकाज का तरीका बदलेगा।

बयान के मुताबिक, डिजिटल इंडिया और ई-शासन की पहल के तहत इस पोर्टल को शुरू किया गया है। यह समूचे वायु सेना को कागजरहित कार्यालय में तब्दील कर देगा। पोर्टल पारदर्शिता व दक्षता में सुधार करेगा और जवाबदेही बढ़ाएगा। साथ में डाटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और कागज के उपयोग में उल्लेखनीय कमी आएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत इस साल अप्रैल में की गई थी जिसे एक जनवरी तक पूरा कर लिया जाना था। बयान में कहा गया है कि ई-गवर्नेंस या ई-ऑफिस एप्लीकेशन को पूरी तरह से स्वदेश में तैयार किया गया है और इसमें वायुसेना की जरूरतों के हिसाब से फाइलिंग व्यवस्था को बनाया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें