फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी सलामी के साथ खत्म होगा कार्यकाल: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह कल होंगे रिटायर, 25 महीने रहे आईएएफ के प्रमुख

Fri, 30 Oct 2026 01:41 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को अब तक तीन आधिकारिक विदाई दी जा चुकी हैं। शनिवार को रिटायरमेंट के दिन उन्हें सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना प्रमुख एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के रिटायरमेंट से पहले विदाई कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। अब तक उन्हें तीन आधिकारिक विदाई दी जा चुकी हैं। उनके कार्यकाल के आखिरी दिन यानी कल नई दिल्ली के वायु सेना स्टेशन पर उन्हें सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई दी जाएगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि उनकी विदाई को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी गई है।

विज्ञापन




रक्षा मंत्री ने भी दी विदाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले 26 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को आधिकारिक विदाई दी थी। इसके बाद 27 अक्टूबर को इंडिया गेट के पास स्थित आकाश ऑफिसर्स मेस में वायु सेना के वरिष्ठ कमांडरों ने उनके सम्मान में विदाई डिनर रखा। वहीं, 28 अक्टूबर को सुब्रतो पार्क स्थित वायु सेना मुख्यालय के ऑडिटोरियम में उनके लिए विदाई पार्टी आयोजित की गई।
विज्ञापन


पुराने प्रशिक्षक के साथ भरी उड़ान
विदाई कार्यक्रमों के दौरान रक्षा मंत्रालय ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को अपने पहले प्रशिक्षक विंग कमांडर वीएस कोचर के साथ उड़ान भरने की विशेष अनुमति भी दी। विंग कमांडर कोचर काफी समय पहले वायु सेना से रिटायर हो चुके हैं। आम नागरिकों या सेवानिवृत्त अधिकारियों को सैन्य विमान में उड़ान भरने की अनुमति आसानी से नहीं मिलती। इसके लिए रक्षा मंत्रालय के उच्च स्तर से मंजूरी लेनी पड़ती है।

गोल्फ से विदाई नहीं, अब होगी औपचारिक सलामी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गोल्फ खेलकर विदाई देने का कार्यक्रम केवल अनौपचारिक आयोजन था। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह वायु सेना में स्क्वैश के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, वायु सेना के गोल्फ कोर्स की जमीन आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के कब्जे में जाने के कारण गोल्फिंग आउट कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। इसी वजह से कुछ लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी थी कि उन्हें आधिकारिक विदाई नहीं दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का गुजरात दौरा: प्रधानमंत्री ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा
विज्ञापन


25 महीने बाद संभालेंगे जिम्मेदारी
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह करीब 25 महीने तक वायु सेना प्रमुख के पद पर रहने के बाद कल रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंतिम दिन होने वाला गार्ड ऑफ ऑनर उनके कार्यकाल का औपचारिक समापन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें