एयर एशिया का नई दिल्ली से रांची जा रहा आई5-744 विमान सोमवार को टेकऑफ करते समय चिड़ियां से टकरा गया। जिसके बाद विमान के कैप्टन ने टेकऑफ को रोक दिया। विमान को इसके बाद हैंगर में ले जाया गया। जहां उसके इंजन की गहन जांच की जा रही है। यह बात एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताई।