फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी: एन रंगास्वामी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

Tue, 04 May 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पुडुचेरी

सार

  • उपराज्यपाल से मिलकर रंगास्वामी ने उन्हें शपथग्रहण करने की तारीख और समय का किया एलान
  • शपथग्रहण समारोह 7 या 9 मई को होगा
विज्ञापन
एन रंगास्वामी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही एआईएनआरसी के प्रमुख एन रंगास्वामी ने उपराज्यपाल तमिलसई सुंदरराजन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

विज्ञापन


30 सदस्यीय विधानसभा वाले केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए ने 16 सीट जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। इसमें रंगासामी की पार्टी को 10 और भाजपा को छह सीटें मिली हैं।

उपराज्यपाल से मिलकर रंगास्वामी ने उन्हें शपथग्रहण करने की तारीख और समय के बारे में बता दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शपथग्रहण समारोह 7 या 9 मई को होगा। उपराज्यपाल से मिलने के लिए जाने के वक्त रंगासामी के साथ पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और मनादीपेठ से चुने गए ए नमासिवायम तथा भाजपा की ओर से निर्मल कुमार सुराणा भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें