फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी का आरोप- अपने पुराने एजेंडे की तरफ लौट रही है भाजपा

Mon, 03 Jul 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
ओवैसी
विज्ञापन
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर राम मंदिर और गोरक्षा को मुद्दा बनाकर अपने मूल एजेंडे को लोगों पर थोपने का आरोप लगाया है। ओवैसी ने कहा कि पार्टी आर्थिक पुनरुत्थान और रोजगार सृजन करने के अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ गाय और राम मंदिर पर ध्यान दे रही है। जबकि पाकिस्तान में इतनी बार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है उसका क्या। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने चुनावी वादे के समय एक साल में 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। बीजेपी सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में विफल रही है। 

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी अपने मूल एजेंडे की ओर लौट रही है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में एक सुझाव दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे देश में गो हत्या कानून को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। लेकिन पार्टी ने उसे भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा संवैधानिक रूप से ऐसा संभव नहीं है क्योंकि यह राज्य का मुद्दा है। ओवैसी ने कहा, गाय और राम मंदिर जैसे मुद्दे भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है। बुनियादी तौर पर इसका लक्ष्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें