फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी ने भाजपा को बताया 'ड्रामा कंपनी', कहा- कांग्रेस के कमजोर होने के कारण हुई सफल

Thu, 17 Oct 2019 05:43 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार के दौरान एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी को ड्रामा कंपनी बताते हुए कहा है कि यह कांग्रेस के कमजोर होने के कारण सफल हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी समाप्त होने के कगार पर है, इसमें अब लड़ने की क्षमता नहीं रह गई है।

विज्ञापन

 


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष ओवैसी ने सवाल किया कि जब इंदिरा गांधी द्वारा बनाए गए कानून (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) को मोदी सरकार द्वारा बदला गया, तब वह (कांग्रेस) कहां थी।

सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद के नाम पर अब लिस्ट निकाली जाएगी, जिसपर किसी का नाम लिखा जाएगा, तो उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा। उसका पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा। वह अदालत का दरवाजा नहीं खटखटा पाएगा। कोर्ट उसे आतंकवादी घोषित करेगा। भाजपा ने ऐसा कानून लाया और कांग्रेस ने समर्थन कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पुणे की एक चुनावी रैली में ओवैसी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक धरातल से साफ हो चुकी है और इसे कैल्शियम का इंजेक्शन देने बाद भी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता।

इस दौरान औवेसी ने दावा किया था कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस देश के राजनीतिक परिदृश्य से खत्म हो चुकी है। अब इसे दुनिया का सबसे अच्छा कैल्शियम का इंजेक्शन देकर भी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें